शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) करेगी 9 करोड़ डॉलर का निवेश

खबरों के अनुसार टाटा पावर (Tata Power) 9 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी।

कंपनी यह निवेश अपनी नवीकरणीय ऊर्जा इकाई टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी (टीपीआरईएल) में करेगी, जिससे सौर संपत्ति की 320 मेगावाट (मेगावाट) की पाइप लाइन का तुरंत विकास किया जायेगा। टीपीआरईएल के पास 2 गीगावट की सोलर तथा विंड संपत्तियाँ हैं। उधर बीएसई में टाटा पावर का शेयर सपाट 82.40 रुपये पर खुला। एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए करीब 11.50 बजे कंपनी का शेयर 0.30 रुपये या 0.36% की कमजोरी के साथ 82.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 19 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख