शेयर मंथन में खोजें

एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शुद्ध मुनाफे में 20.1% गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स (Asian Paints) के मुनाफे में 20.1% की गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 535.05 करोड रुपये से घट कर कंपनी का मुनाफा 427.41 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इसका राजस्व 4,031.70 करोड़ रुपये की तुलना में 4.9% अधिक 4,228.26 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई में एशियन पेंट्स के शेयर ने 1,156.05 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,161.00 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के दौरान 1,164.00 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 2.50 बजे कंपनी का शेयर 5.05 रुपये या 0.44% की गिरावट के साथ 1,151.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख