शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) को हुआ 406 करोड़ रुपये का मुनाफा

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 406 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी को 405 करोड रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी 8,884.39 करोड़ रुपये से 5.96% घट कर 8,354.47 करोड़ रुपये और एयूएम 16.4% बढ़ कर 1.26 लाख करोड़ रुपये हो गयी। इस बीच बीएसई में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शेयर 467.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज 473.00 रुपये पर खुला है। करीब 11.25 बजे यह 4.50 रुपये या 0.96% की कमजोरी के साथ 463.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख