शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

यस बैंक (Yes Bank) को 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 965.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 31.9% कम 731.8 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस बीच कंपनी की कुल आमदनी 2,217.1 करोड़ रुपये से 32.7% अधिक 2,941.1 करोड़ रुपये रही। वहीं यस बैंक की शुद्ध ब्याज आय 1,256.1 करोड़ रुपये से 44% की वृद्धि के साथ 1,808.9 करोड़ रुपये और शुद्ध एनपीए 0.29% के मुकाबले 0.39% रही। उधर बीएसई में बैंक का शेयर 1,712.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,745.00 रुपये पर खुला और 1,782.70 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 11 बजे बैंक के शेयर में 61.45 रुपये या 3.59% की मजबूती के साथ 1,774.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख