शेयर मंथन में खोजें

ट्रेंट (Trent) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

बेहतर तिमाजी नतीजों की घोषणा से आज ट्रेंट (Trent) के शेयर ने 52 हफ्तों का उच्च शिखर छुआ।

वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-जून तिमाही में साल दर साल आधार पर ट्रेंट के शुद्ध लाभ में 63.7% बढ़ोतरी हुई। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में कमाये गये 23.3 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले कंपनी ने इस बार 38.2 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया। लाभ में वृद्धि कंपनी का राजस्व बढ़ने का कारण मुख्य रूप से हुई, जो कि 399.5 करोड़ रुपये की तुलना में 25% अधिक 499.2 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा ट्रेंट का एबिटा 65.1% अधिक 58.6 करोड़ रुपयेऔर एबिटा मार्जिन 8.9% की तुलना में 11.74% रहा। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर सोमवार के 267.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 283.05 रुपये पर खुला और 299.95 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे यह 10.75 रुपये या 4.01% की मजबूती के साथ 278.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख