शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस डिफेंस, ल्युपिन, टीवीएस मोटर और हीरो मोटोकॉर्प

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस डिफेंस, ल्युपिन, टीवीएस मोटर और हीरो मोटोकॉर्प शामिल हैं।

जेएसडब्ल्यू स्टील - कंपनी को अप्रैल-जून में 624 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
रिलायंस डिफेंस - रिलायंस डिफेंस को पहली तिमाही में 230.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
ईआईएच - ईआईएच को पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 12.24 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले इस बार 11.52 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।
ल्युपिन - ल्युपिन को लिडेक्स ऑइंटमेंट नामक दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गयी।
टीवीएस मोटर - कंपनी की जुलाई बिक्री में 9% का इजाफा हुआ।
हीरो मोटोकॉर्प - कंपनी की जुलाई बिक्री सालाना आधार पर 5.32 लाख इकाई के मुकाबले 6.23 लाख इकाई हो गयी।
पंजाब नेशनल बैंक - पंजाब नेशनल बैंक के बोर्ड ने वित्त जुटाने की मंजूरी दी।
स्वान एनर्जी - सहायक कंपनी को 459 करोड़ रुपये का ठेका मिला।
टाटा स्टील - टाटा स्टील ने लिबर्टी को मिल्स की बिक्री पूरी कर ली।
एबीजी शिपयार्ड - एबीजी शिपयार्ड दिवालियापन कार्यवाही का सामना करना है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख