शेयर मंथन में खोजें

आर्टसन इंजीनियरिंग (Artson Engineering) के शेयर में जोरदार उछाल

आर्टसन इंजीनियरिंग (Artson Engineering) के शेयर भाव में 8% से अधिक की जोरदार बढ़त हुई है।

कंपनी को कनेक्टर ईंधन पाइपलाइन के डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति और स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के साथ ही इसके सिविल, विद्युत, इंस्ट्रूमेंटेशन से जुड़े कार्यों के लिए 23.4 करोड़ रुपये का ठेका मिला, जिसका सकारात्मक प्रभाव कंपनी के शेयर पर पड़ा। बीएसई में आर्टसन इंजीनियरिंग का शेयर 60.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 64.90 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे आर्टसन इंजीनियरिंग का शेयर 5.10 रुपये या 8.50% की बढ़त के साथ 65.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख