शेयर मंथन में खोजें

यूको बैंक (UCO Bank) के घाटे में हुई बढ़ोतरी, शेयर टूटा

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में यूको बैंक (UCO Bank) को 663 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसे 440.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसके अलावा यूको बैंक की शुद्ध ब्याज आय 985.4 करोड़ रुपये से 14.6% घट कर 841.5 करोड़ रुपये रह गयी। तिमाही दर तिमाही आधार पर इसकी शुद्ध एनपीए 8.94% से बढ़ कर 10.63% रही। घाटे में बढ़त और आरबीआई द्वारा रेपो दर में कटौती किये जाने की दोहरी मार इसके शेयर भाव पर पड़ी है। बीएसई में बैंक का शेयर बुधवार के 33.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 33.00 रुपये पर खुला। करीब 1.05 बजे बैंक के शेयर में 0.50 रुपये या 1.51% की गिरावट के साथ 32.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख