शेयर मंथन में खोजें

बेहतर वित्तीय परिणामों से बाटा इंडिया (Bata India) के शेयर में जोरदार उछाल

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में बाटा इंडिया (Bata India) को 60.4 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।

इसके मुकाबले पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसे 19.7% कम 50.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इसके अलावा बाटा का राजस्व 674.7 करोड़ रुपये से 10.1% बढ़ कर 743.1 करोड़ रुपये, एबिटा 12.2% अधिक 95.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 12.8% की तुलना में 13% रहा। बेहतर वित्तीय परिणामों से कंपनी के शेयर में अपना 52 हफ्तों का शिखर (624.00 रुपये) भी छुआ। बीएसई में बाटा का शेयर बुधवार के 583.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 600.00 रुपये पर खुला। करीब 2.05 बजे कंपनी के शेयर में 37.55 रुपये या 6.44% की तेजी के साथ 621.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख