शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) का शुद्ध मुनाफा 72% घटा

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) के शुद्ध मुनाफे में 72% की गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 315.5 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 88.3 करोड़ रुपये रहा। हालाँकि कंपनी के राजस्व में कोई खास गिरावट नहीं आयी, जो 3,564.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,537.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका एबिटा मार्जिन 16.3% की तुलना में 8.3% और एबिटा 49.3% की गिरावट के साथ 273.3 करोड़ रुपये रहा। उधर बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर 262.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 259.90 रुपये पर खुला है। करीब 9.40 बजे कंपनी का शेयर 5.05% की बढ़त के साथ 275.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख