शेयर मंथन में खोजें

अमारा राजा (Amara Raja) के मुनाफे में 23.6% की गिरावट दर्ज

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में अमारा राजा (Amara Raja) का शुद्ध मुनाफा 23.6% घटा। पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में हुए 130.66 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका मुनाफा 99.85 करोड़ रुपये रह गया।

वहीं कंपनी की कुल आमदनी 1,465.28 करोड़ रुपये के मुकाबले 14.99% बढ़त के साथ 1,684.96 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा मार्जिन 384 आधार अंक घट कर 14.8% और एबिटा 8.9% की गिरावट के साथ 247.2 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच बीएसई में अमारा राजा का शेयर 805.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 808.95 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 835.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। अंत में कंपनी का शेयर 16.90 रुपये या 2.10% की बढ़त के साथ 822.55 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख