शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने बेची सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने अपनी टावर क्षेत्र की सहायक कंपनी भारती इन्फ्राटेल की 3.7% हिस्सेदारी का बिकवाली सौदा पूरा कर लिया है।

एयरटेल ने अपनी एक अन्य सहायक कंपनी नेटल इन्फ्रा के माध्यम से शेयर बाजार (बीएसई और एनएसई) में द्वितीयक शेयर की बिक्री के जरिये भारती इन्फ्राटेल के कुल 6.75 करोड़ शेयर बेचे। पिछले बंद स्तर की तुलना में 4% छूट के साथ एयरटेल ने 380.6 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कुल 2,570 करोड़ रुपये में यह सौदा पूरा किया। भारती एयरटेल इस बिकवाली सौदे से प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल अपना ऋण घटाने के लिए करेगी। इस हिस्सेदारी की बिकवाली में यूबीएस और जे.पी. मॉर्गन संयुक्त प्लेसमेंट एजेंट रहे। इस दौरान बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 417.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 420.00 रुपये पर खुला और 425.35 रुपये के ऊपरी स्तर को छुआ। करीब 12.20 बजे कंपनी का शेयर 0.60 रुपये या 0.14% की मामूली बढ़त के साथ 418.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख