शेयर मंथन में खोजें

नैटको फार्मा (Natco Pharma) के मुनाफे में 97.3% की जोरदार वृद्धि

सालाना आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में नैटको फार्मा (Natco Pharma) का शुद्ध मुनाफा 97.3% अधिक रहा।

पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में प्राप्त हुए 47.5 करोड़ रुपये के मुकाबले इसका मुनाफा 93.7 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी का राजस्व 340.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 30.9% बढ़त के साथ 445 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका एबिटा 77.1% की बढ़त के साथ 136.7 करोड़ रुपये रहा। बीएसई में नैटको फार्मा का शेयर 960.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 974.00 रुपये पर खुला और 940.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 18.50 रुपये या 1.93% की कमजोरी के साथ 942.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख