शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks To Watch) : टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, टाटा केमिकल्स, पीवीआर और एसआरएफ

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, टाटा केमिकल्स, पीवीआर और एसआरएफ शामिल हैं।

टाटा मोटर्स - टाटा मोटर्स आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
आयशर मोटर्स - आयशर मोटर्स आज अपने तिमाही नतीजे घोषित करेगी।
नाल्को - नाल्को आज वित्तीय तिमाही नतीजों की घोषणा करेगी।
एनएमडीसी - एनएमडीसी आज वित्तीय तिमाही परिणामों की घोषणा करेगी।
बल्लारपुर इंडस्ट्रीज - कंपनी को अप्रैल-जून तिमाही में 377.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
टाटा केमिकल्स - कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही का घाटा 13.6% घट कर 178 करोड़ रुपये रह गया।
एसआरएफ - एसआरएफ का अप्रैल-जून तिमाही का घाटा 32.9% घट कर 103.8 करोड़ रुपये रह गया।
आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन - कंपनी के तिमाही मुनाफे में 38.5% और राजस्व में 19.4% की वृद्धि हुई है।
जागरण प्रकाशन - कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही का शुद्ध लाभ 3.3% की वृद्धि के साथ 86.6 करोड़ रुपये रहा।
पीवीआर - कंपनी पीवीआर ब्लुओ एंटरटेनमेंट की 51% हिस्सेदारी बेचेगी। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख