शेयर मंथन में खोजें

मुनाफे में गिरावट के कारण टूटा टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) का शेयर

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 178 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 13.6% अधिक 206 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी के मुनाफे में गिरावट इसके राजस्व में गिरावट के कारण आयी, जो कि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में प्राप्त हुए 3,340 करोड़ रुपये के मुकाबले 20.1% कम 2,667 करोड़ रुपये रह गया। उधर बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर 596.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 585.00 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 9.40 बजे यह 20.75 रुपये या 3.48% की कमजोरी के साथ 576.00 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख