शेयर मंथन में खोजें

वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) खरीदेगी पेप्सीको इंडिया के संयंत्र

कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक और गैर-कार्बोनेटेड पेय पदार्थ निर्माता वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages), पेप्सीको इंडिया के 2 राज्यों में संयंत्र और फ्रेंचाइजी अधिकार खरीदेगी।

पेप्सीको इंडिया अमेरिकी बहुराष्ट्रीय फूड, स्नैक, और पेय उत्पादों की प्रमुख कंपनी पेप्सीको की भारतीय इकाई है। वरुण बेवरेजेज पेप्सीको इंडिया के साथ 3 संयंत्रों सहित ओडिशा और मध्य प्रदेश में फ्रेंचाइजी क्षेत्रों के लिए सौदा करेगी, जिससे इसके पास 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों में पेप्सीको के उत्पाद बेचने का अधिकार होगा। उधर बीएसई में वरुण बेवरेजेज का शेयर 528.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले बढ़त के साथ 531.45 रुपये पर खुला और 520.00 रुपये तक फिसला। करीब सवा 12 बजे यह 4.25 रुपये या 0.80% की कमजोरी के साथ 524.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख