शेयर मंथन में खोजें

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) को मिला 478 करोड़ रुपये का ठेका

पुंज लॉयड (Punj Lloyd) को 478 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।

कंपनी को यह ईपीसी रेलवे ठेका राजस्थान में फुलेरा-देवगाना के बीच में 108.75 किमी के दोहरीकरण के लिए मिला है। इसमें दूसरी रेलवे लाइन के साथ सिविल अवसंरचना कार्य, ट्रैक कार्य, सिग्नलिंग और दूरसंचार कार्य शामिल है। उधर बीएसई में कंपनी का शेयर बाजार में गिरावट के बीच 18.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 18.75 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 9.40 बजे पुंज लॉयड 0.35 रुपये या 1.85% की गिरावट के साथ 18.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख