शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) ने किया 2 मल्टीप्लेक्स का शुभारंभ

पीवीआर (PVR) ने पुणे में कुमार पेसिफिक मॉल में 2 मल्टीप्लेक्स शुरू किये हैं।

इनमें 6 स्क्रिन वाला पीवीआर आइकॉन और 4 स्क्रिन वाला पीवीआर सिनेमाज शामिल हैं, जिसके साथ ही कंपनी के मल्टिप्लेक्स की संख्या 51 शहरों में 597 स्क्रिनों के साथ 130 हो गयी है। ये दोनों मल्टीप्लेक्स 4के प्रोजेक्शन, 7.1 डिजिटल डॉल्बी सर्राउंड साउंड सिस्टम और नेक्स्ट जनरेशन 3डी से लैस हैं। उधर बीएसई में पीवीआर का शेयर 1,333.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 1,334.00 रुपये पर खुला और 1,289.35 रुपये तक फिसला। करीब 12.35 बजे पीवीआर में 42.25 रुपये या 3.17% की कमजोरी के साथ 1,291.35 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख