शेयर मंथन में खोजें

ट्राइडेंट (Trident) के राजस्व और मुनाफे में हुई बढ़ोतरी

ट्राइडेंट (Trident) के 2017 की अप्रैल-जून तिमाही मुनाफे में 13.4% की बढ़त दर्ज की गयी।

कंपनी का शुद्ध तिमाही लाभ साल दर साल आधार पर 78.4 करोड़ रुपये मुकाबले 88.9 करोड़ रुपये रह गया। दूसरी ओर कंपनी का राजस्व 1,159.5 करोड़ रुपये से 1.8% बढ़ कर 1,180.7 करोड़ रुपये, एबिटा 236 करोड़ रुपये की तुलना में 2.7% घट कर 229.7 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 20.6% की तुलना में 19.7% रहा। उधर बीएसई में ट्राइडेंट का शेयर 75.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 76.00 रुपये पर खुला और 79.10 रुपये तक चढ़ा। इसके बाद करीब 12.20 बजे यह 3.05 रुपये या 4.06% की मजबूती के साथ 78.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख