शेयर मंथन में खोजें

धोखाधड़ी के आरोपों से टूटा अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) पर ऑस्ट्रेलिया में कोयला खदानों के संबंध में धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

खबरों के अनुसार अदाणी एंटरप्राइजेज पर आरोप है कि ऑस्ट्रेलिया में दुनिया की सबसे बडी़ कोयला खदानों में से एक की स्थापना के लिए कंपनी ने सार्वजनिक धन जुटा कर टैक्स से बचने के लिए इसे सुरक्षित विदेशी जगहों पर पहुँचाया है। इस बीच बीएसई में कंपनी का शेयर 116.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 114.40 रुपये पर खुला और नीचे की ओर 109.20 रुपये तक फिसला। करीब 12.25 बजे अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 4.95 रुपये या 4.23% की गिरावट के साथ 112.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख