शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की सहायक कंपनी ने किया आईपीओ के लिए आवेदन

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की सहायक कंपनी रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट ने आईपीओ के लिए आवेदन किया है।

रिलायंस निप्पॉन के आईपीओ में 2,44,80,000 नये इक्विटी शेयर और रिलायंस कैपिटल द्वारा 2,54,89,800 शेयर बतौर ऑफर फॉर सेल शामिल हैं। आईपीओ का आकार शेयर ईश्यू के बाद रिलायंस निप्पॉन की चुकता शेयर पूँजी के 10% (लगभग 1,800 करोड़ रुपये) है। रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट, जापान की निप्पॉन लाइफ और रिलायंस कैपिटल का साझा उद्यम है। इस बीच बीएसई में रिलायंस कैपिटल का शेयर 783.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 794.90 रुपये पर खुला है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख