शेयर मंथन में खोजें

पार्श्वनाथ डेवलपर्स (Parsvnath Developers) ने दी डब्ल्यूएचओ और फेसबुक को जमीन

पार्श्वनाथ डेवलपर्स (Parsvnath Developers) ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और फेसबुक इंडिया को पट्टे पर जमीन दी है।

कंपनी ने केंद्रीय दिल्ली में ऑफिस स्पेस के लिए 74,000 वर्ग फीट जमीन दी है, जिसमें डब्ल्यूएचओ को 50,700 वर्ग फीट और फेसबुक को 23,000 वर्ग फीट क्षेत्र प्राप्त होगा। पार्श्वनाथ डेवलपर्स को बतौर किराया 83 करोड़ रुपये सालाना हासिल होंगे।
इस बीच बीएसई में पार्श्वनाथ डेवलपर्स का शेयर 22.45 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 21.40 रुपये पर खुला है। सुबह 9.50 बजे यह 0.95 रुपये या 4.23% की कमजोरी के साथ 21.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख