शेयर मंथन में खोजें

मैक्स इंडिया (Max India) ने बढ़ायी सहायक कंपनी में हिस्सेदारी

मैक्स इंडिया (Max India) ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी मैक्स हेल्थकेयर में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

कंपनी ने इंटरनेशनल फाइनेंस कॉर्प से 105 रुपये प्रति शेयर के भाव पर मैक्स हेल्थकेयर के 10 रुपये प्रति वाले 2,01,49,399 इक्विटी शेयरों (3.75%) के अधिग्रहण से अपनी हिस्सेदारी 45.95% से बढ़ा कर 49.70% कर ली। इस दौरान बीएसई में मैक्स इंडिया का शेयर 136.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 136.85 रुपये पर खुला और लगातार गिरावट के साथ सवा 10 बजे के करीब 133.35 रुपये तक फिसल गया। करीब 11 बजे यह 1.45 रुपये या 1.06% की बढ़त के साथ 135.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख