शेयर मंथन में खोजें

वी-मार्ट (V-Mart) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

वी-मार्ट (V-Mart) के शेयर ने आज अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर को छू लिया।

कंपनी के शेयर में 17% से अधिक की जोरदार उछाल भी दर्ज की गयी। वी-मार्ट में इतनी तेजी बीते शुक्रवार को घोषित किये गये इसके शानदार तिमाही नतीजों के कारण आयी है, जिसमें इसका अप्रैल-जून तिमाही का लाभ साल दर साल आधार पर दौगुने से भी अधिक रहा। बीएसई में वी-मार्ट का शेयर 1,220.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,326.00 रुपये पर खुला और 1,458.80 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। करीब पौने 12 बजे यह 203.70 रुपये या 16.69% की जोरदार तेजी के साथ 1,424.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख