शेयर मंथन में खोजें

ब्लू स्टार (Blue Star) को मिले ठेके, शेयर चढ़ा

ब्लू स्टार (Blue Star) को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लमबिंग (एमईपी) के 520 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न ठेके मिले हैं।

कंपनी को हाल के महीनों में प्राप्त हुए इन ठेकों में सैंड्स इन्फिनिट, स्मार्टसीटी कोच्चि; माई होम डिविजा, हाईटेक सिटी, हैदराबाद; टॉवर ए, रिट्ज-कार्लटन, मुंबई शामिल हैं। ब्लू स्टार ने कहा है कि बढ़ती वाणिज्यिक और औद्योगिक परियोजनाओं के साथ-साथ शहरी आबादी और संबंधित इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में तेजी से वृद्धि के कारण भारत में एकीकृत एमईपी सेवा बाजार में तेजी जारी है, जिसका लाभ कंपनी को भी मिल रहा है। इस बीच बीएसई में ब्लू स्टार का शेयर 714.40 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की मजबूती के साथ 714.90 रुपये पर खुला और 750.95 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे यह 33.60 रुपये या 4.70% की शानदार मजबूती के साथ 748.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख