शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान ऑयल (Hindustan Oil) करेगी डिरॉक क्षेत्र से गैस की बिक्री

हिंदुस्तान ऑयल (Hindustan Oil) को डिरॉक क्षेत्र के लिए पेट्रोलियम माइनिंग लीज मिल गयी है।

इसके साथ ही कंपनी ने इस क्षेत्र से तुरंत व्यावसायिक उत्पादन शुरू करने की घोषणा भी कर दी है। क्षेत्र के छठे कुएँ के सफल परीक्षण साथ ही इस क्षेत्र के सभी 6 कुएँ उत्पादन के लिए तैयार हो गये हैं। डिरॉक क्षेत्र आसाम में है, जिसका विकास 27 महिनों के रिकॉर्ड समय में ऑयल इंडिया, इंडियन ऑयल तथा हिंदुस्तान ऑयल के बीच साझे उद्यम में किया गया है। इसके बाद आज बीएसई में कंपनी का शेयर गुरुवार के 74.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 78.50 रुपये पर खुला है। करीब पौने 10 बजे कंपनी के शेयर में 3.50 रुपये या 4.72% की तेजी के साथ 77.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 28 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख