शेयर मंथन में खोजें

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने घटायी बचत खाता ब्याज दर

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने बचत बैंक खाते पर दी जाने वाली ब्याज दर में 0.50% की कटौती कर दी है।

बैंक ने 50 लाख रुपये या उससे अधिक पर 4% ब्याज दर को बरकरार रखते हुए, 50 लाख रुपये से कम राशि पर 4% के बजाय सालाना 3.5% ब्याज के भुगतान का ऐलान किया है। इसकी नयी ब्याज दरें 1 सितंबर से प्रभाव में आयेंगी। हाल ही में कई और बैंकों ने भी ब्याज दरें घटायी हैं। उधर बीएसई में कॉर्पोरेशन बैंक का शेयर बुधवार के 45.35 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 45.40 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 10.40 बजे कंपनी का शेयर 0.25 रुपये या 0.55% की गिरावट के साथ 45.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख