शेयर मंथन में खोजें

कुलदीप कौर वेदांत (Vedanta) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

कुलदीप कौर को वेदांत (Vedanta) का अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

आज वेदांत के निदेशक समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। शुक्रवार से कुलदीप कौर, थॉमस अल्बानिस की जगह लेंगे, जिन्होंने कंपनी के पूर्ण कालिक निदेशक तथा सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। पहले भी वेदांत के सीईओ रह चुके कुलदीप कौर ने पिछले 15 सालों के दौरान वेदांत में प्रबंधन और नेतृत्व के कई पद संभाले हैं। इसके अलावा 2005 और 2008 के बीच लंदन स्थित खान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद संभालने के अलावा कुलदीप एसीसी, हिंदुस्तान जिंक, मॉडर्न फूड्स और एबीबी जैसी कंपनियों से जुड़े रहे हैं। वेदांत ने कहा है कि नये सीईओ की तलाश भी जारी है।
उधर बीएसई में वेदांत का शेयर बुधवार के 305.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 306.00 रुपये पर खुला। करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयर में 0.65 रुपये या 0.21% की बढ़त के साथ 306.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख