शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान कंपोजिट (Hindustan Composite) ने किया जापानी कंपनी से समझौता

हिंदुस्तान कंपोजिट (Hindustan Composite) ने जापानी कंपनी टीबीके के साथ दीर्घकालिक तकनीकी सहायता करार किया है।

टीबीके वाहनों के इंजन तथा ब्रेक के उपकरणों का उत्पादन और इनसे संबंधित रिसर्च करती है। करार के तहत टीबीके, हिंदुस्तान कंपोजिट को वाणिज्यिक वाहन ब्रेक घर्षण सामग्री के निर्माण के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगी। उधर बीएसई में हिंदुस्तान कंपोजिट का शेयर बुधवार के 506.45 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 507.05 रुपये पर खुला और एक जोरदार उछाल के साथ 549.95 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे कंपनी का शेयर 25.70 रुपये या 5.07% की मजबूती के साथ 532.15 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख