शेयर मंथन में खोजें

स्वान एनर्जी (Swan Energy) ने सहायक कंपनियों के माध्यम से किया करार

स्वान एनर्जी (Swan Energy) ने 2 सहायक कंपनियों के जरिये जापान की मित्सुई ओएसके लाइंस के साथ करार किया है।

करार करने वाली सहायक कंपनियों में स्वान एलएनजी और ट्रायम्फ ऑफशोर शामिल हैं। यह यमझौता गुजरात के जाफराबाद में स्थित भारत की पहली एलएनजी समर्पित एफएसआरयू पोर्ट परियोजना के संचालन और अनुरक्षण लिए किया गया है। उधर बीएसई में स्वान एनर्जी का शेयर बुधवार के 144.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मामूली बढ़त के साथ 145.35 रुपये पर खुला और 141.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1.35 रुपये या 0.93% की गिरावट के साथ 143.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख