शेयर मंथन में खोजें

जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) बेचेगी 74% हिस्सेदारी

कर्ज में डूबी हुई जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) ने भिलाई जेपी सीमेंट में अपनी पूरी 74% हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है।

कंपनी इस संयंत्र की बिक्री से 1,450 करोड़ रुपये और प्रतिभूतियों के जरिये साल के अंत तक 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। दरअसल खबर है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा तैयार की गयी बकायेदारों की दूसरी सूची में जयप्रकाश एसोसिएट्स का नाम भी हो सकता है। इसलिए कंपनी अपने ऋण की अदायगी के लिए वित्त जुटाने का प्रयास कर रही है। बीएसई में जयप्रकाश एसोसिएट्स का शेयर गुरुवार के 23.90 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 23.95 रुपये पर खुला। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी का शेयर 0.55 रुपये या 2.30% की बढ़त के साथ 24.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख