शेयर मंथन में खोजें

8.50% से अधिक उछला डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddys Lab) का शेयर

अमेरिकी जिला अदालत ने डॉ रेड्डीज लैब (Dr Reddys Lab) के पक्ष में फैसला दिया, जिससे दवा कंपनी का शेयर मजबूत हुआ है।

अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कंपनी द्वारा सब्क्सीन दवा (ब्युप्रेनोर्फाइन ऐंड नैलोक्सोन) सबलिंगल फिल्म का प्रस्तावित जेनरिक वर्जन अमेरिकी पैटेंट नंबर 8,017,150, 8,603,514 और 8,900,497 का उल्लंघन नहीं करता है। डॉ रेड्डीज ने जून 2016 में टेवो फार्मास्यूटिकल्स से सब्क्सीन फिल्म की संक्षिप्त नयी ऐप्लिकेशन आवेदन (एएनडीए) को 7 करोड़ डॉलर में खरीदा था, जिसमें सात जेनेरिक फिलर शामिल थे। इस फैसले से कंपनी का शेयर मजबूत हुआ है। बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर गुरुवार के 2,020.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 2,130.00 रुपये पर खुला। करीब 1.50 बजे कंपनी का शेयर 174.60 रुपये या 8.64% की बढ़त के साथ 2,195.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख