शेयर मंथन में खोजें

अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री में हुई बढ़ोतरी, शेयर चढ़ा

अगस्त 2016 के मुकाबले चालू वर्ष की समान अवधि में अतुल ऑटो (Atul Auto) के वाहनों की कुल बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।

कंपनी ने 3,915 इकाई के मुकाबले 2.76% अधिक 4,023 इकाई वाहन बेचे। वहीं अप्रैल से अगस्त की अवधि में देखें तो इसके 14,701 इकाई की तुलना में 11.55% अधिक 16,399 वाहनों की बिक्री हुई।
उधर बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर गुरुवार के 461.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज वृद्धि के साथ 463.40 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 469.15 रुपये तक ऊपर चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 5.80 रुपये या 1.26% की बढ़त के साथ 467.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख