शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला निर्यात ठेका

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को इस्पात पहियों की आपूर्ति के लिए निर्यात ठेका मिला है।

इसके तहत कंपनी यूरोपीय संघ के कारवान बाजार में 2 महीनों की अवधि में लगभग 27,000 इस्पात पहियों की आपूर्ति करेगी। इन पहियों की आपूर्ति चेन्नई संयंत्र से की जायेगी। इसके बाद स्टील स्ट्रिप्स के शेयर में मजबूती आयी है।
बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर शुक्रवार के 872.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 873.15 रुपये पर खुला है। करीब 12.22 बजे कंपनी का शेयर 16.10 रुपये या 1.84% की मजबूती के साथ 888.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख