शेयर मंथन में खोजें

फिनिक्स मिल्स (Phoenix Mills) करेगी बेंगलुरु में विस्तार

फिनिक्स मिल्स (Phoenix Mills) बेंगलुरु में अपना विस्तार करने की योजना बना रही है।

कंपनी का शहर में एक मॉल पहले से है, जिससे इस वार्षिक 100 करोड़ रुपये की आय होती है। अब कंपनी अतिरिक्त 20 लाख वर्ग फुट जमीन का अधिग्रहण करेगी, जिसमें से 5,00,000 वर्ग फुट पर रिटेल व्यापार होगा। इसके अलावा बाकी 15 लाख वर्ग फुट का इस्तेमाल वाणिज्यिक कार्यालय या होटल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। उधर बीएसई में फिनिक्स मिल्स का शेयर सोमवार के 510.40 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 517.50 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 10 बजे कंपनी का शेयर 1.00 रुपये या 0.20% की बढ़त के साथ 511.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख