शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) बना प्रणालीगत महत्वपूर्ण बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को घरेलू प्रणालीगत महत्वपूर्ण बैंक घोषित कर दिया है।

इसके साथ ही महत्वपूर्ण बैंकों की सूची में एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े बैंकों के समूह में शामिल हो गया। पिछले 2 सालों में बैलेंस शीट के अलावा बाजार पूँजी के मामले में एचडीएफसी बैंक ने आईसीआईसीआई बैंक को पीछे छोड़ दिया। 30 जून को आईसीआईसीआई बैंक की 4.64 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी की तुलना में एचडीएफसी बैंक की बाजार पूँजी 5.8 लाख करोड़ रुपये थी।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर सोमवार के 1,752.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हरे निशान में 1,760.00 रुपये पर खुला और 1,764.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। सुबह साढ़े 11 बजे बैंक का शेयर 3.40 रुपये या 0.19% की बढ़त के साथ 1,755.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख