शेयर मंथन में खोजें

स्किपर (Skipper) के शुद्ध मुनाफे में 51.7% वृद्धि

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में स्किपर (Skipper) के मुनाफे में 51.7% की वृद्धि दर्ज की गयी।

पिछले कारोबारी साल की तमान तिमाही में हुए 10.53 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 15.97 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी का राजस्व 309.87 करोड़ रुपये से 39.7% बढ़ कर 432.72 करोड़ रुपये तथा एबिटा 31.2% अधिक 51.6 करोड़ रुपये रहा।
उधर बीएसई में स्किपर का शेयर सोमवार के 215.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 221.00 रुपये पर खुला और सत्र के दौरान 234.85 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 1.55 रुपये या 0.72% की मजबूती के साथ 216.80 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख