शेयर मंथन में खोजें

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने मिलाया बीएसएनएल से हाथ

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने बीएसएनएल के साथ करार किया है।

बैंक ने यह समझौता देश के 10 राज्यों में अपने ओपन मोबाइल वॉलेट स्पीडपे को फैलाने के लिए किया है। इस करार के तहत बीएसएनएल पंजाब, चंडीगढ़ (यूटी), हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड में स्पीडपे की सेवाओं का विस्तार करेगी। पीएनबी का स्पीडवे वॉलेट किसी अन्य मोबाइल वॉलेट की तरह काम करेगा, जैसे बिलों का भुगतान और फोन रिचार्ज करना आदि।
दूसरी ओर बीएसई में शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक का शेयर 137.10 रुपये का निम्नतम स्तर छूकर अंत में 1.45 रुपये या 1.04% की गिरावट के साथ 137.95 रुपये बंद हुआ। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में बैंक के शेयर का ऊपरी स्तर 185.65 रुपये और निचला स्तर 112.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख