शेयर मंथन में खोजें

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने माँगी शेयरधारकों की मंजूरी

आइडिया सेल्युलर (Idea Cellular) ने वोडाफोन के साथ विलय के लिए शेयरधारकों की मंजूरी माँगी है।

राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की अहमदाबाद बेंच के निर्देशानुसार कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों तथा सिक्योर्ड-अनसिक्योर्ड लेनदारों की बैठक 12 अक्टूबर को होगी, जिसमें दोनों कंपनियों के विलय पर विचार और मुहर लगायी जायेगी।
उधर बीएसई में आइडिया के शेयर में गिरावट का रुख दिख रहा है। कंपनी का शेयर शुक्रवार के 79.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 81.50 रुपये पर खुला। सुबह 11 बजे यह 0.45 रुपये या 0.56% की कमजोरी के साथ 79.30 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख