शेयर मंथन में खोजें

जेनेरिक इंजीनियरिंग (Generic Engineering) को मिले ठेके, शेयर चढ़ा

जेनेरिक इंजीनियरिंग (Generic Engineering) को 63 करोड़ रुपये के 2 ठेके मिले हैं।

कंपनी को अपने प्रख्यात ग्राहकों में से गोल्डन रियल्टी से 41 करोड़ रुपये मूल्य की किफायती हाउसिंग परियोजना और आदी प्रोपर्टीज से 22 करोड़ रुपये का फिनिशिंग कार्य मिला है। इन कार्यों की प्राप्ति से कंपनी के शेयर ने अपने 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी छुआ है।
बीएसई में जेनेरिक इंजीनियरिंग का शेयर शुक्रवार के 146.90 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 149.25 रुपये पर खुला और 153.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के आखरी समय में कंपनी के शेयर में 3.10 रुपये या 2.11% की मजबूती के साथ 150.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख