शेयर मंथन में खोजें

दोगुना रहा जेट एयरवेज (Jet Airways) का मुनाफा

साल दर साल आधार पर 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में जेट एयरवेज (Jet Airways) का मुनाफा दोगुना रहा।

पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कमाये गये 25.88 करोड़ रुपये के मुनाफे के मुकाबले इस बार कंपनी का मुनाफा 53.5 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान जेट एयरवेज का राजस्व 5,341.26 करोड़ रुपये से 11.4% बढ़ कर 5,953.92 करोड़ रुपये रहा। वहीं विमानन कंपन की अन्य आय 202 करोड़ रुपये के मुकाबले 305 करोड़ रुपये और कुल व्यय 5,234.4 करोड़ रुपये से बढ़ कर 5,843.5 करोड़ रुपये हो गये।
दूसरी ओर बीएसई में जेट एयरवेज का शेयर मंगलवार के 581.80 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गिरावट के साथ 578.00 रुपये पर खुला। 2 बजे तक लगभग सपाट कारोबार करने के बाद इसमें गिरावट का रुख शुरु हुआ। कारोबार बंदी के समय कंपनी के शेयर में 6.85 रुपये या 1.18% की कमजोरी के साथ 574.95 पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख