शेयर मंथन में खोजें

करीब 10% उछला एडीएफ फूड्स (ADF Foods) का शेयर

एडीएफ फूड्स (ADF Foods) के शेयर में लगभग 10% की मजबूती दिख रही है।

कंपनी के शेयर में तेजी बीएसई पर इसके 9 लाख शेयरों में ब्लॉक डील होने के कारण दिख रही है, जिनमें 228.95 रुपये के भाव पर लेन-देन हुई। आज बीएसई में एडीएफ फूड्स का शेयर सोमवार के 223.75 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 228.10 रुपये पर खुला है। 260.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ने के बाद करीब 11.35 बजे कंपनी के शेयर में 22.25 रुपये या 9.94% की तेजी के साथ 246.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं, जबकि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 316.10 रुपये तक चढ़ा और 122.70 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख