शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने प्रदर्शित किया चालक रहित ट्रैक्टर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपना पहला चालक रहित ट्रैक्टर प्रदर्शित कर दिया है।

कंपनी ने विशेष ट्रेक्टर की इकाई को चेन्नई स्थित महिंद्रा रिसर्च वैली में तैयार किया है। महिंद्रा एक निश्चित समय में अपने 20 एचपी से 100 एचपी ट्रेक्टरों की रेंज में भी नयी तकनीक लागू करने की योजना पर काम कर रही है। चालक रहित ट्रैक्टर में महिंद्रा ने सुरक्षा के लिए जियोफेन्स लॉक, टैबलेट यूजर इंटरफेस से नियंत्रण और रिमोट इंजन से स्टार्ट-स्टॉप की सुविधा दी है। दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर सोमवार के 1,294.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 1,307.90 रुपये पर खुला, जो अभी तक के कारोबार में इसका उच्च स्तर भी रहा है। करीब 12.50 बजे महिंद्रा के शेयर में 5.85 रुपये या 0.45% की बढ़त के साथ 1,300.95 रुपये पर सौदे हो रहे हैं, जबकि पिछले 52 हफ्तों की अवधि में यह 1,459.50 रुपये तक चढ़ा और 1,141.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख