शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने बेची टाटा ग्लोबल (Tata Global) में हिस्सेदारी

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) ने साथी कंपनी टाटा ग्लोबल (Tata Global) में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है।

कंपनी ने इसके 1 रुपये वाले 4,31,75,140 शेयरों को 213.35 रुपये प्रति के भाव पर टाटा संस को बेच दिया, जो इन दोनों की मूल कंपनी है। उधर बीएसई में टाटा केमिकल्स का शेयर सोमवार के 642.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 647.10 रुपये पर खुला और 666.75 रुपये के ऊपरी स्तर तक गया। कारोबार के अंत में टाटा केमिकल्स का शेयर 14.40 रुपये या 2.24% की मजबूती के साथ 656.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख