शेयर मंथन में खोजें

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) को मिली नयी दवा के लिए मंजूरी

स्ट्राइड्स शासुन (Strides Shasun) को एक नयी दवा के लिए अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है।

कंपनी को जेनेरिक ओमेगा -3 एसिड एथिल एस्टर सॉफ्टगेल कैप्सूल के लिए यूएरएफडीए ने हरी झंडी दिखायी, जिनका इस्तेमाल रक्त में वसा घटाने के लिए किया जाता है। दूसरी ओर बीएसई में स्ट्राइड्स का शेयर मंगलवार के 1,008.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 1,022.00 रुपये पर खुला और कारोबार के मध्य में 1,040.80 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसका पिछले 1 महीने का उच्च स्तर भी है। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 7.05 रुपये या 0.70% की बढ़त के साथ 1,015.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख