शेयर मंथन में खोजें

ओम मेटल्स (Om Metals) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर

आज ओम मेटल्स (Om Metals) के शेयर में 10% की मजबूती आयी है।

इक्विटी इंटेलिजेंस इंडिया द्वारा इसकी 0.75% हिस्सेदारी खरीदने के बाद ही कंपनी के शेयर में मजबूती आयी है। इक्विटी इंटेलिजेंस ने इसके 7,30,000 शेयर 62.70 रुपये प्रति के भाव पर खरीदे हैं।
बीएसई में ओम मेटल्स का शेयर बुधवार के 68.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले शानदार तेजी के साथ सीधे 52 हफ्तों के उच्च स्तर 80.50 रुपये पर खुला है। सुबह करीब पौने 11 बजे यह 6.80 रुपये या 10% की मजबूती के साथ 74.80 रुपये पर चल रहा है। (21 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख