शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को मिली शेयरधारकों की मंजूरी

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को दूरसंचार कंपनी टेनीलॉर के साथ विलय की योजना को शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी।

एयरटेल के 99.98% शेयरधारकों ने इस मामले के पक्ष में जबकि केवल 0.02% शेयरधारकों ने इसके खिलाफ मतदान किया। फरवरी 2017 में दोनों कंपनियों ने समझौता किया था, जिसके तहत एयरटेल टेलीनॉर के 7 सर्किलों में व्यापार का अधिग्रहण करेगी, जिनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, यूपी (ईस्ट), यूपी (वेस्ट) और असम शामिल हैं। उधर बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर गुरुवार के 399.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 396.00 रुपये पर खुला है। सुबह करीब साढ़े 9 बजे यह 2.00 रुपये या 0.50% की गिरावट के साथ 397.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख