शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई लाइफ (SBI Life) का आईपीओ 1.16 गुना ओवरसब्सक्राइब

एसबीआई लाइफ (SBI Life) के आईपीओ को इश्यू के अंतिम दिन शुक्रवार को करीब पौने 11 बजे तक 1.16 गुना ओवर ओवरसब्सक्राइब कर लिया गया है।

एसबीआई लाइफ के आईपीओ में योग्य संस्थागत खरीदारों के हिस्से को 3.84 गुना, उच्च शुद्ध मूल्य व्यक्तिगत (एचएनआई) के हिस्से को 0.09 गुना, रिटेल खरीदारों के हिस्से को 0.46 गुना, कर्मियों के हिस्से को 0.45 गुना और शेयरधारकों के हिस्से 0.13 गुना तक सबस्क्राइब किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने एंकर निवेशकों से 2,226 करोड़ रुपये जुटाये हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साझे उद्यम एसबीआई लाइफ ने आईपीओ से 8,400 रुपये जुटाने के लिए 8.82 करोड़ शेयर जारी किये हैं, जिनमें से इसे 5,08,79,178 शेयरों के लिए गुरुवार शाम 5 बजे तक आवेदन मिले थे। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख