शेयर मंथन में खोजें

पीवीआर (PVR) ने किया नये मल्टिप्लेक्स का शुभारंभ

पीवीआर (PVR) ने दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित चाणक्य मॉल में एक नये मल्टिप्लेक्स का शुभारंभ किया है।

3 स्क्रीनों वाला 'पीवीआर ईसीएक्स' 4के प्रोजेक्शन सिस्टम, अल्ट्रा एचडी पिक्चर क्वालिटी और सभी ऑडिटोरियमों में डॉल्बी ऐटमॉस सराउंड साउंड सिस्टम के साथ नेक्स्ट जनरेशन स्क्रीन से लैस है। इसके साथ ही पीवीआर की 51 शहरों में 131 जगहों पर कुल 600 स्क्रीन हो गयी हैं।
उधर बीएसई में पीवीआर का शेयर गुरुवार के 1,284.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 1,263.00 रुपये पर खुला और 1,226.55 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 1.35 बजे पीवीआर के शेयर में 30.15 रुपये या 2.35% की कमजोरी के साथ 1,254.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख