शेयर मंथन में खोजें

इन्फो एज (Info Edge) की चुकता पूँजी में हुई वृद्धि

इन्फो एज (Info Edge) की चुकता पूँजी 1,21,36,61,590 से बढ़ कर 1,21,51,61,590 रुपये हो गयी है।

कंपनी की चुकता पूँजी में वृद्धि 10 रुपये प्रति वाले 1.50 लाख शेयर आवंटित करने के कारण हुई है। इन 10 रुपये प्रति वाले शेयरों को कंपनी ने 90 रुपये के अधिमूल्य के साथ 100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कर्मचारी स्टॉक विकल्प के तहत आवंटित किया।
दूसरी ओर बीएसई में इन्फो एज का शेयर 1,085.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,129.00 रुपये पर खुला और 1,050 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 3.20 बजे इन्फो एज के शेयर में 14.65 रुपये या 1.35% की कमजोरी के साथ 1,071.25 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 सितंबर 2017)

Comments 

NAUSHAD
0 # NAUSHAD 2017-09-22 18:48
Sare
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख